June 22, 2026

16 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 53 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को बाघमारा पुल के पास छापेमारी कर 16 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता चुलाई मंडल, निवासी बाघमारा, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार के रूप में की गई है।थाना पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बाघमारा क्षेत्र में अवैध देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई और मौके पर पहुंचते ही सोनू कुमार को मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 16 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही उसका उपयोग किया जा रहा एक मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया गया है।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Previous post प्राथमिक विद्यालय खौरा में छात्र-छात्राओं के लिए बैंच डेक्स की व्यवस्था नहीं रहने से ठंड में हो रही है परेशानी
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुठैली में सड़क नहीं रहने से छात्रों को हो रही है परेशानी प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं के लिए किया शौचालय की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial