May 30, 2026

कटिहार में सीएम कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत

Read Time:2 Minute, 56 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 विषहरी स्थान के पास हुई, जहाँ सड़क किनारे बेरिकेट लगाने का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतकों की पहचान मो. हनीफ (40) और मो. गुलजार (24) के कटिहार हाजीपुर निवासी के रूप हुई है। दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, समेली प्रखंड में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी का काम चल रहा था। लगभग 40 मजदूर रात्रि से ही काम के लिए आए थे वहीं सड़क के दोनों ओर बेरिकेट लगाने में जुटे थे। सुबह करीब 4 बजे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे काम कर रहे दोनों मजदूरों को टक्कर मार दी।धक्का लगने के बाद दोनों मजदूर सड़क पर जा गिरे, तभी स्कार्पियो उन्हें कुचलते हुए फरार हो गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मजदूरों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा और मजदूर मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे।सूचना पर कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। हादसे के बाद मृतक परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितंबर को समेली में साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण और कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने वाले हैं। इसी कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। कुरसेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से हादसे आम हो गया हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है,

Previous post बरारी नगर पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर, सफाई कर्मियों की हुई जांच
Next post प्राथमिक विद्यालय पीरगंज में कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष कक्षा संचालन किया जाता है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial