नवनिर्मित सीएचसी कुरसेला को मिला नया एंबुलेंस, अब कुल तीन एंबुलेंस से मिलेगी बेहतर सुविधा।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक नया एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद अब स्वास्थ्य केंद्र में कुल तीन एंबुलेंस हो गए हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में बेहतर और त्वरित सुविधा मिल सकेगी।नए एंबुलेंस के मिलने से खासकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों तथा गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आसानी होगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के समय अस्पताल आने-जाने में अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए नए एंबुलेंस से कुरसेला क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों तथा अन्य गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाने और आवश्यकता होने पर अन्य अस्पतालों में रेफर करने में सुविधा होगी।उन्होंने बताया कि एंबुलेंस की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा लोगों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने की अपील की।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
