July 20, 2026

विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैंप का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 24 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को विद्युत विभाग की अगुवाई में उपभोक्ताओं के विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। प्रभारी कनीय विद्युत अभियंता जैनेन्द्र कुमार व मानव बल जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश पर प्रत्येक माह के दुसरे शनिवार को लगने वाले विशेष कैंप तहत बिजली बिल में सुधार व उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान हेतु प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैंप लगाया गया है, जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधित समस्याओं का आवेदन लिखकर जमा कर रहे हैं।।बताया अब तक कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को रजिस्टर्ड कर लिया गया है। जिसे जल्द से जल्द निष्पादित कर दिया जाएगा। मौके पर अधिक बिल की समस्या, मीटर की समस्या सहित बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर उपभोक्तागण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

Previous post शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा
Next post मनिहारी महाविद्यालय में संसद के अध्यक्षता में तदर्थ समिति की बैठक संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial