April 4, 2026

सांप पकड़ने के दौरान सपेरे को सांप ने डंसा, इलाज के बाद हालत सामान्य

Read Time:1 Minute, 30 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती में सांप पकड़ने के दौरान एक सपेरे को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सपेरे को इलाज के लिए कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला बस्ती के एक घर में सांप दिखाई देने के बाद लोगों ने सांप पकड़ने वाले सपेरे को सूचना दी कि घर के भुसकारी में सांप छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर सपेरा शेखावत अली मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सपेरे को इलाज के लिए कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।

Previous post पर्व पर कुरसेला में चाक-चौबंद रही प्रशासनिक व्यवस्थाअंचल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष ने किया क्षेत्र का निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ त्योहार
Next post अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial