November 14, 2026

एडीआरएम एम के सिंह ने कटिहार मंडल रेल में किया योगदान

Read Time:2 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेल मंडल में मंगलवार को नए एडीआरएम के रूप में एम के सिंह ने मंडल कार्यालय में योगदान दिया। योगदान करने के साथ ही उन्होंने निवर्तमान एडीआरएम कुमार विजय चौधरी से अपना कार्यभार लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। अपना कार्यभार आदान-प्रदान के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंडल की विभिन्न विशेषताओं एवं कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की। वही नए एडीआरएम एम के सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और ट्रेन पैंचुलिटी उनकी पहली पार्थमिकता होगी। मंडल में चल रही सभी योजनाएं समय पर पूरा होगा। भारतीय रेल एक परिवार है। जिसमे सभी के सहयोग से ही रेल का विकास होता है । वही योगदान के बाद नए एडीआरएम ने सभी विभाग के अधिकारियों से परिचय लिया। गोरतलब है की नए एडीआरएम श्री सिंह पूर्व मे भी कटिहार में रह चुके है इसलिए वे सीमांचल के भौगोलिक स्थिति से पूर्व से ही अच्छे से वाकिब है। एडीआरएम श्री सिंह एक अनुभवी और कुशल रेल अधिकारी के रूप में जाने जातें है जो शुरू से ही एन एफ रेल में काफी लोकप्रिय रहे है। तबादले के बाद मंडल कार्यालय में निवर्तमान एडीआरएम कुमार विजय चौधरी को रेल अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। रेल अधिकारियों द्वारा बीते साल के अंदर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की चर्चा की गई। सभी विभाग के रेल अधिकारियों ने बुके देकर उन्हें भवमिनी विदाई दी। अब निवर्तमान एडीआरएम कुमार विजय चौधरी सीएसटीई, ई कंस्ट्रक्शन, मुख्यालय मालीगांव के पद पर योगदान देंगे। मौके पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार, सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा सहित रेल मंडल के सभी शाखा अधिकारीगण और दर्जनों रेलकर्मी उपस्थित थे।

Previous post 71 वर्ष बाद परभैली पंचायत के छात्र-छात्राएँ अपने गांव में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करेंगे
Next post जिलाधिकारी के निर्देश पर सीमांकन करने गई मनिहारी प्रशासन पहुंची दियारा, चुनावी व्यस्तता को लेकर साहिबगंज प्रशासन नही पहुंची
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial