November 14, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीमांकन करने गई मनिहारी प्रशासन पहुंची दियारा, चुनावी व्यस्तता को लेकर साहिबगंज प्रशासन नही पहुंची

Read Time:1 Minute, 34 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

झारखंड के साहिबगंज अंचल के मखमलपुर मौजा और कटिहार के मनिहारी अंचल के बैजनाथपुर मौजा की जमीन से संबंधित विवाद के निष्पादन को लेकर दो राज्यों के बीच सीमांकन कार्य को लेकर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अधीनस्थ अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ बैजनाथपुर बुधवार को पहुंचे। मालूम हो कि सीमांकन का यह मामला झारखंड के उच्च न्यायालय में भी चल रहा है। एसडीएम मनिहारी कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सीमा क्षेत्र में पहुंचकर साहिबगंज के अधिकारियों का इंतजार किया गया परंतु सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचे। कुछ समय उपरांत साहिबगंज के अमीन ने पहुंचकर 1 जून को होने वाले चुनाव का हवाला देते हुए पदाधिकारी की व्यस्तता दिखाई। इस प्रकार मनिहारी प्रशासन बैरंग वापस लौटी। इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, अंचलाधिकारी निहारिका सहित बड़ी संख्या में रैयत और मनिहारी अंचल के अमिन मौजूद थे।

Previous post एडीआरएम एम के सिंह ने कटिहार मंडल रेल में किया योगदान
Next post श्री आनंदमूर्ति का जन्म 103 वें जन्मोत्सव आनंद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया अखण्ड संकीर्तन,नारायण सेवा, शोभा यात्रा में बडी़ संख्या में लोगों ने लिया भाग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial