June 24, 2026

चौदह घंटे की रिमांड मिलने के बाद अभियुक्तों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

Read Time:1 Minute, 0 Second

निघासन लखीमपुर खीरी – संवाददाता अनुज तिवारी

थाने के अंतर्गत तमोलिन पुरवा में हुए दो नाबालिक किशोरियों के साथ दुराचार व हत्या के मामले में सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर लखीमपुर से सुबह साढ़े आठ बजे थाना निघासन पहुँची। थाने में रिमांड पर लिए गए सभी आरोपियों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ चली। उसके बाद सभी आरोपियों को घटना स्थल पर लाया गया जहां दो पुतलों को बनाकर आरोपियों से पूरा घटना क्रम जाना गया। पूरे घटना का सीन रिकरेशन किया गया व घटना की वीडियों ग्राफरी भी की गई। रिमांड पर मुख्य आरोपी छोटू, सुहेल, जुनेद तथा हफीजुरहमान को घटनास्थल पर लाया गया है।

Previous post सेन्ट्रल बैंक की हड़ताल से 2 दिनों में 700 करोड़ का कार्य प्रभावित
Next post कानपुर मेट्रो को शुक्लागंज उन्नाव तक ले जाने के लिए मंडलायुक्त 30 सितंबर को करेंगी शुक्लागंज स्थल का निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial