सेन्ट्रल बैंक की हड़ताल से 2 दिनों में 700 करोड़ का कार्य प्रभावित
*कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर सेन्ट्रल बैंक में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने आज पुनः बैंक के पाण्डुनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन जारी रखा। हड़ताल से दो दिनों में 700 करोड़ का कार्य प्रभावित हुआ। सेन्ट्रल बैंक में प्रबन्धन के प्रयास से 8 शाखायें खोली गई ,जिसमें अधिकारियों ने कुछ बैकिंग कार्य करने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण ग्राहक सेवायें बुरी तरह प्रभावित रहीं। आज प्रबन्धन के प्रयास के बावजूद लगभग 300 करोड़ के लेन देन प्रभावित हुए जिसमें 30 करोड़ की नकद जमा 20 करोड़ का नकद भुगतान, 45 करोड़ की क्लियरिंग सहित 110 करोड़ की आर.टी.जी.एस. एवं 95 करोड़ के ट्रांसफर व अन्य कार्य नही हो सके।सेन्ट्रल बैंक स्टाफ एसो0 के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र एवं मंत्री आर.के. मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि द्विपक्षीय समझौते के अनुसार लिपिक कर्मचारियों के गलत स्थानान्तरण अतिशीघ्र वापस करें। यदि प्रबन्धन समझौते का पालन नहीं करता है, तो तेज आन्दोलनात्मक कार्यवाही की जायेगी।धरने व प्रदर्शन में मुख्य रूप से दिनेश चन्द, आर.के. मिश्र, मनोज तिवारी, अंकुर द्विवेदी, रामेन्द्र सहाय नितिन शर्मा, एस०के० शुक्ला, क्षितिज सक्सेना, संतोष मिश्र, शेखर द्विवेदी, एस.एम. राशिद रजनी सिंह, योगमाया गौतम, कमला देवी आदि दर्जनों बैंक कर्मी उपस्थित रहे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
