May 26, 2026

हम (सेक्यूलर) के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये जयप्रकाश।

Read Time:1 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर स्थित भगवती स्थान में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ऋषि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाजसेवी जयप्रकाश यादव को प्रखंड अध्यक्ष और मोहम्मद शाहनवाज आलम को प्रखंड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस अवसर पर दीपक कुमार ऋषि ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज मुर्मू, जिला महासचिव मोहन किस्कू, जिला सचिव इनामूल हक, मोहम्मद फारुख, आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ हुसैन, प्रदीप कुमार दास, राणा मल्लिक, एसके सियाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post प्रखंड के तीन पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर कृषि साख समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।
Next post ओपरेशन क्लिन के तहत् मनिहारी थाना क्षेत्र से 256 ग्राम गांजा बरामद, विक्रेता गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial