August 24, 2026

अमदाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जेल भेजे गए।

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद पुलिस ने साहिबगंज (झारखंड) के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर घीसू टोला निवासी शिवजी चौधरी और बलराम चौधरी को अमदाबाद थाना कांड संख्या 133/24 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन पर धारा 126(2), 115(2), 303(2), 351(2) एवं (3), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तारी से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर सह प्रभारी रामचंद्र मंडल, अवर थानाध्यक्ष विजय कुमार मौजूद थे।

Previous post मनिहारी पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग में पचास हजार रुपए का इ पेंडिंग चालान काटा गया।
Next post नवाबगंज चौक में बंद गेराज से मिला अजगर, मची अफरातफरी, रेस्क्यू हुआ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial