अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का कलश विसर्जन के साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। डंडखोरा थाना प्रांगण में हनुमान मंदिर के स्थापना के समय से ही हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 मार्च शनिवार को 24 प्रहर अखंड संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन से माहौल भक्ति पूर्ण बना हुआ था। अखंड हरिनाम संकीर्तन में भमरैली, रघेली, नया टोला, देवखंड सहित विभिन्न जगहों से कीर्तन मंडलियों के द्वारा हरि नाम कीर्तन में भाग लिया । वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पंडित भूपेंद्र नाथ ठाकुर, पंकज झा, जय शंकर ठाकुर, पप्पू झा, राहुल कुमार ठाकुर के द्वारा हवन कुंड में आहुति तथा यज्ञ संपादित किया गया। थाना चौक के समीप तालाब में कलश विसर्जन किया गया । थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। मौके पर एएसआई शशि कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, अखिलेश साह, नागेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार, निर्मल विश्वास, हरिमोहन सिंह, हीरालाल साह, रमेश कुमार मंडल कादिर खान हित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे!
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
