September 25, 2026

भीख नहीं अधिकार चाहिए हमको मिथिला राज्य चाहिए ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

रविवार को मिथिला राज्य संघर्ष समिति के लोगों के द्वारा कटिहार जिले के विभिन्न स्थानों पर मिथिला राज्य निर्माण के लिए लोगों को जागृत करने के साथ-साथ पैदल भ्रमण का कार्यक्रम किया गया । मिथिला राज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर कुमार झा ने कहा कि जब डेढ़ करोड़ 2 करोड़ जनसंख्या पर राज्य का गठन किया जा सकता है तो मिथिलांचल में रह रहे छह करोड़ लोगों के लिए मिथिला राज्य का गठन क्यों नहीं किया जा सकता है। मिथिला राज्य बनने से युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। बंद पड़े उद्योगों को पुनः चालू करने का अधिकार मिलेगा। आगंतुकों ने कहा कि समस्त मिथिला वासियों से आग्रह है कि झुनझुना के फेर में नहीं पड़े। पृथक मिथिला राज्य के लिए आवाज बुलंद करें l वहीं समाजसेवी बबन कुमार झा ने बताया कि कटिहार जिला में फलका, कोढा के साथ-साथ नगर में कई जगहों पर भ्रमण कर मिथिला राज्य निर्माण के सेनानियों के द्वारा लोगों से जनसंपर्क किया गया ।बबन कुमार झा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर झा के साथ-साथ विजय मिश्रा, मणि भूषण राय, पुरुषोत्तम वतस्य, पप्पू शाह, संजय यादव, विकास कुमार के साथ-साथ जिले के नवीन कुमार झा, ध्रुब चंद्र झा, संजय झा, विकास ठाकुर, राजीव रंजन, परिमल झा, राहुल कुमार, जितेंद्र मंडल, वरुण झा ,आशीष कुमार के साथ-साथ कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Previous post जमाते इस्लामी हिंद ने मनाया अपना 75 वां स्थापना दिवस।
Next post अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial