November 14, 2026

आनंद मार्ग ने महिलाओं को पौरोहित्य गिरी अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है

Read Time:6 Minute, 19 Second

सृष्टि पिता भगवान शिव ने विवाह पद्धति को स्थापित कर एवं श्री श्री आनंदमूर्ति ने पौरोहित्य गिरी का अधिकार देकर महिला को सशक्त बनाया महिलाएं केवल भौतिक क्षेत्र में ही नहीं आध्यात्मिक क्षेत्र में भी विकसित करने के लिए महिला एवं पुरुष को समान रूप से अधिकार प्रदान करता है आनंद मार्ग

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भगवान सदाशिव इस धरा पर आज से 7000 वर्ष पूर्व आए। उसे समय समाज में व्याप्त विषमता को दूर कर एक सूत्र में बांधने के लिए भगवान शिव ने समाज को बहुत कुछ दिया। उसे समय भी महिलाएं काफी शोषित थी। भगवान शिव के आगमन के पहले समाज में विवाह प्रथा नहीं थी।एक पुरुष कितनों के साथ शारीरिक शोषण करता था। पूरा समाज असंगठित एवं अव्यवस्थित था।जितने ज्यादा कन्याओं का शारीरिक शोषण करता था वह उतना ही बलशाली कहलाता था।भगवान शिव ने सर्वप्रथम पार्वती से विवाह कर विवाह पद्धति को स्थापित कर महिलाओं को सबसे पहले इस पृथ्वी पर सम्मान दिया। उन्होंने सबसे पहला विवाह पार्वती से किए महिलाओं को मर्यादित ढंग से जीने का अधिकार दिया इतना ही नहीं आध्यात्मिक तंत्र योग साधना का भी अधिकार महिलाओं को भगवान शिव न ने हीं दिया पहला आध्यात्मिक तंत्र योग साधना की दीक्षा माता काली एवं दूसरी दीक्षा अपनी पुत्री भैरवी को देकर एक जड़ संस्कार को खत्म कर महिला एवं पुरुष को आध्यात्मिक योग साधना का समान अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल भोग की वस्तु नहीं उन्हें भी आध्यात्मिक रूप से विकसित होने का अधिकार है।आनंद मार्ग प्रचारक संघ की अवधुतिका आनन्द कल्याणमाया आचार्या का कहना है कि कटिहार एवं उसके आसपास महिलाओं को शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से विकसित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।महिला सशक्तिकरण की बात अब केवल दिखावा ही रह गया है। महिलाओं को हर स्तर पर अधिकार देना होगा तभी महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है। महिला तो भौतिक स्तर पर स्वालंबी हो रही है। परंतु उन्हें मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर भी विकसित होने का अवसर प्रदान करना होगा। हम महिलाओं को केवल पुरोहित गिरी का अधिकार ही नहीं बल्कि महिलाओं द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम दाह संस्कार कर्म श्राद्ध कर्म करने का भी अधिकार समाज को देना होगा। आज तक समाज में पुरुष पुरोहित के द्वारा ही सारे धार्मिक कर्मकांड संस्कार कार्यक्रम संपन्न होता था। आनंद मार्ग के संस्थापक श्री आनंदमूर्ति ने महिलाओं को पुरोहित गिरी का अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया समाज में सभी को समान अधिकार है। इससे किसी को वंचित करना घोर पाप है। महिला एवं पुरुष समाज रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। इनके समान अधिकार के बिना समाज का सर्वांगीण उत्थान संभव नहीं है। महिला एवं पुरुष को आनंदमार्ग में समान अधिकार दिया गया है। महिलाओं को भी मानसिक शारीरिक एवं आध्यात्मिक उत्थान का अधिकार मिलना चाहिए अंधविश्वास से भी महिलाओं को ऊपर उठाना होगा शादी विवाह के लिए सभी समय शुभ है। जब सभी भगवान के ही बनाए हुए हैं तो सब कुछ समान है। हर समय शुभ है। इसका भेदभाव समाज में खत्म करना होगा तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव होगा। आचार्या ने कहा कि नारी और पुरुष दोनों एक ही परम पिता के संतान है। क्योंकि दोनों परम पिता के संतान हैं। इसलिए जीवन की अभिव्यक्ति और अधिकार के क्षेत्र में दोनों को समान अधिकार है। महिलाओं को भी आनंद मार्ग में विवाह दाह संस्कार एवं श्राद्ध कराने का अधिकार दिया गया है। आनंद मार्ग के संस्थापक श्री आनंदमूर्ति ने महिलाओं को पुरोहित गिरी का अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है। समाज में सभी को समान अधिकार है इससे किसी को भी वंचित करना घोर पाप है। महिला एवं पुरुष समाज रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। इनके समान अधिकार के बिना समाज का सामाजिक उत्थान संभव नहीं है। आनंद मार्ग प्रचारक संग का कहना है कि महिलाओं को हर स्तर पर महिला सशक्तिकरण की बात अब केवल दिखावा ही रह गया है। महिलाओं को हर स्तर पर अधिकार देना होगा तभी महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है।

Previous post 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा : अखिलेश पाण्डेय
Next post महिला दिवस के अवसर पर शशि डालमिया बालिका छात्रावास के छात्राओं को किया गया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial