अलीपुरद्वार से दिल्ली भाया कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा–सीनियर डीसीएम
मनोरंजन साहा (बारसोई)
कटिहार रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन आज मंगलवार को अलीपुरद्वार और दिल्ली के बीच किया गया है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 05488 पूरी तरह से अन रिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन है। जिसका परिचालन रेल प्रशासन द्वारा वन वे अर्थात मात्र एक ट्रिप के लिए पूजा स्पेशल के रूप में किया गया है। इस दौरान यह स्पेशल ट्रेन नंबर 05488 अलीपुरद्वार स्टेशन से सुबह 8 बजे खुलकर न्यू जलपाईगुड़ी , किशनगंज, बारसोई भाया कटिहार होते हुए नवगछिया ,खगड़िया , बेगूसराय , बरौनी, समस्तीपुर , मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सिवान , देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ आदि निर्धारित स्टेशन पर रुकते हुए अपने गंतव्य स्टेशन दिल्ली तक परिचालित होगी। जिसमे सभी अन रिजर्व्ड साहित कुल 20 बोगी होगी। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से सीमांचल के लोगो को काफी राहत मिलेगी। जिससे यात्रियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।यात्रियों ने रेल प्रशासन से स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन के साथ कटिहार से साउथ और झारखंड आदि रूट के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
