स्वास्थ्य कर्मियों की हुई समीक्षा बैठक।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर ने की। बैठक में क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें, लोगों को शत् प्रतिशत लाभ कैसे मिले, इसको लेकर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया। साथ ही एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। बताया हर हाल में सरकार की चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। साथ ही मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बताया मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तृतीय चरण आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शुन्य से 05 वर्ष तक के सभी छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही यू-वीन एप पर हो रहे त्रुटि में सुधार लाने पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों के किए सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
