June 21, 2026

दिल्ली में एसआइआर के खिलाफ महा रैली की तैयारी तेज कटिहार से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे रवाना

Read Time:4 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस महा रैली की तैयारी पूरे जोर-शोर से शुरू हो गई है। इसी क्रम में कटिहार जिला कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित राजेंद्र आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में मनिहारी विधानसभा के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कदवा के पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, तथा रैली के पर्यवेक्षक अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कटिहार से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित होने वाली इस रैली में शामिल होंगे और एसआइआर प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने एसआइआर प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के साए में काम कर रहा है और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश चल रही है। वहीं पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार एसआइआर को लेकर सवाल उठा रही है और दिल्ली की महा रैली में यह दिखाया जाएगा कि कैसे लोगों को भ्रमित कर लोकतंत्र को चोट पहुंचाई जा रही है। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि बैठक में कटिहार जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के नेताओं ने हिस्सा लिया और सभी ने एक स्वर से दिल्ली में रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कटिहार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को मजबूती देंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है और इससे पूरे देश में संदेश जाएगा कि चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हैं। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अमन कुमार ने बताया कि बैठक में यह स्पष्ट हो गया कि कटिहार से भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक में पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद दिलीप विश्वास अवधेश कुमार मंडल,संतोष कुमार यादव,मो.अकरम,मो.सऊद आलम, मेजर जमाल,पंकज तंबाकूवाला,राजेश रंजन मिश्रा,अमन सिंह,गोपाल यादव,मो. वहाब,सुबोध यादव,रतन यादव,आलम खान,अजहरुद्दीन अख्तर,मनोहर कुमार मंडल,आले रसूल,गोपाल कृष्ण यादव, सिमरनजीत सिंह, सूरज कुमार विश्वास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post कुरसेला में 14 दिसंबर को विराट शिव गुरु महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
Next post प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के छात्रों का सर्वांगीण विकास स्वच्छता अनुशासन गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial