July 29, 2026

आगामी पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को लेकर हुई बैठक।

Read Time:1 Minute, 34 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

आगामी पल्स पोलियो अभियान को लेकर हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठक हुई। इसमें पल्स पोलियो अभियान के तहत होने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसमें प्रखंड के सभी सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी की बैठक ली। बैठक में स्वस्थ्य बीएचएम धनंजय कुमार ने आगामी 28 मई से शुरू होने वाले पल्स पोलियो के सम्बंध में कहा कि क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक कोई भी बच्चा बिना दवाई के नियमित टीकाकरण से छूटे नहीं। सभी सुपरवाइजर के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाया गया सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले बार जो कमी थी दुबारा नही हो इस को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया गया। पल्स पोलियो के आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अभियान दो बूंद जिंदगी में बच्चों को दवाई पिलाने में लापरवाही नहीं बरते। इस काम को सेवा भावना से कर अभियान का पूर्ण करने में सहयोग करे। इस बैठक में डब्ल्यूएचओ के सुजीत कुमार समेत प्रखंड के सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कर्मी रहे।

Previous post विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राजगीर को रवाना।
Next post कालीगंज में महर्षि मेंहीं परमहंस जी के 139वीं जयंती मनी धुमधाम से मनाया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial