November 12, 2026

मनोहरपुर में युवक पर हमला,दस हजार की लूट।

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के मनोहरपुर में गुरुवार सुबह एक युवक पर जानलेवा हमला और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित राजेश कुमार उरांव (29 वर्ष) ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि सुबह 7 बजे के करीब जब वह मनोहरपुर चौक पर चाय पी रहे थे, तब दो स्थानीय व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया।शिकायत के अनुसार, हमलावरों की पहचान राजेंद्र कुमार साह उर्फ राजा साह और उनके बेटे लक्ष्मण कुमार साह के रूप में हुई है। आरोप है कि राजेंद्र साह ने राजेश को पीछे से पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जबकि लक्ष्मण साह ने लोहे की छड़ से उनके सिर पर वार किया। इस हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए।हमलावरों ने पीड़ित का मोबाइल फोन तोड़ दिया और उनकी जेब में रखे ₹10,000 छीनकर फरार हो गए। घायल राजेश को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना को लेकर मनिहारी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के युवा अध्यक्ष सिनोद उरांव, संजय कुजुर, संजय तिर्की, चितरंजन उरांव, हेमंत उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Previous post आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान में सभी विभागों की ओर से मिल रही सुविधा।
Next post पुत्र की हत्या का आरोप, पिता पर अवैध संबंध छुपाने के लिए गला दबाने और साक्ष्य मिटाने का शक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial