May 25, 2026
1

आलोक वर्मा आज़ाद का पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले विकास भवन परिसर में प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 2 Second

आज विकास भवन परिचय सीतापुर में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षक संगठनों सहित रसोईया संघ व पंचायतीराज व अन्य संगठन के नेतृत्वकर्ता व सैकड़ों लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद की। मंच के अध्यक्ष रविंद्र दीक्षित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।धरने को आलोक वर्मा आजाद ने क्रांतिकारी उद्बोधन से संबोधित करके धरने में ऊर्जा का संचार कर दिया और नवीन श्रीवास्तव,अश्वनी सिंह, सेवकराम,शिवसागर वर्मा,सच्चिदानंद अवस्थी,अजय सिंह,राधेश्याम यादव,जंग बहादुर यादव,देवेंद्र सिंह सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित कर एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई। कार्यक्रम में दीनबंधु सिंह,ज्ञान प्रकाश सिंह,सुनील बाजपेई, महिपाल सिंह तोमर, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, हंसराज वर्मा,सुशील गुप्ता,हिमांशु सिंह,विनय विक्रम सिंह,गरिमा रंजन,अंजली देवी,प्रीती वर्मा,सिद्धार्थ पटेल, मोहम्मद वाइज़,धीरेंद्र वर्मा,श्रीपाल सहित शिक्षक संघ व अन्य सभी संगठन के पदाधिकारी व शिक्षक शिक्षिकाएं,रसोइयां इत्यादि मौजूद रहे।अंत में जिलाधिकारी महोदय कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री जी को संबंधित ज्ञापन दिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hansanganj Previous post हसनगंज में थाना पहुंच ग्रामीण किया हंगामा, दो की हुई गिरफ्तारी भेजा गया जेल
elephant Next post जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात धान के फसल को रौंदा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial