October 30, 2026
elephant

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात धान के फसल को रौंदा

Read Time:1 Minute, 35 Second
elephant

जमुई ।



जमुई जिले स्थित बोंगी पंचायत में लगातार दूसरे दिन हाथियों ने उत्पात मचाया जिससे लगभग पांच से छह एकड़ फसल बर्बाद हो गया । मिली जानकारी अनुसार झारखंड के जंगलों से बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र बोंगी पंचायत के बोंगी गांव में लगभग 9 हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया । हाथियों के गांव में अचानक आकर उत्पात मचाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना चकाई रेंजर राजेश कुमार को दी । तत्काल हाथियों को भगाने हेतु चकाई वनपाल सुनील कुमार एवं अन्य को घटनास्थल पर पर भेजा। वनपाल सुनील कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मशाल जलाकर तथा पटाखा छोड़कर सभी हाथियों को बोंगी, ड्डमरकोला से खदेड़ते हुए झारखंड के जंगलों की और पुनः भगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जंगली हाथियों की कुल संख्या 9 थी जिसमें 6 बयस्क तथा तीन बच्चे होने की संभावना जताई है । साथ ही हाथियों द्वारा किये गए उत्पात के दौरान किसी के अन्य जान-माल की नुकसान होने की सूचना नही मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 Previous post आलोक वर्मा आज़ाद का पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले विकास भवन परिसर में प्रदर्शन।
Next post जुकरबर्ग ने बदला फैसबुक का नाम अब इसका नाम होगा मैटा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial