April 15, 2026
hansanganj

हसनगंज में थाना पहुंच ग्रामीण किया हंगामा, दो की हुई गिरफ्तारी भेजा गया जेल

Read Time:2 Minute, 45 Second
hansanganj

तनवीर आलम । हसनगंज

बुधवार की रात्रि काफी की संख्या में ग्रामीणों ने उग्र होकर हसनगंज थाना का घेराव करते हुए हंगामा के साथ किया तोड़फोड़, गौरतलब हो कि हसनगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहनमें शराब लेकर शराब तस्कर आ रहा हैं। और गुप्त सूचना के आधार पर राजा मोड़ सड़क पर पिकअप को रोका गया, जांच के क्रम में पिकअप गाड़ी से पानी व ठंडा से भरे कार्टून को शराब के आधार पर पुलिस ने रोक कर जांच पड़ताल की, जांच उपरांत के बाद सिर्फ कार्टून में पानी व ठंडा, स्प्राइट पाए जाने पर पिकअप गाड़ी को छोड़ दिया गया। उसी समय दुकानदार व पुलिस में नोकझोंक हुई थी, जो मामला गंभीर रूप से भयावाह रूप ले लिया। जो ग्रामीणों ने हसनगंज थाना का घेराव कर तोड़फोड़ किया। जिसमें पुलिस की सरकारी वाहन के आगे की शीशे को ईट से तोड़ डाला, और थाने में बांस से बने जाफरी सहित फूल क्यारियों में लगे छोटे बड़े फूल के पौधे को तोड़ दिया, और थाने में ईट से पथराव भी किया। इसी बीच तुरंत तीन थाने की पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची। जिसमें सहायक थाना, डंडखोड़ा थाना, मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंच मशक्कत के बाद मामला को शांत किया। वही हसनगंज थाने को तोड़फोड़ करने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। जिसमें बताया गया कि 9 नामजद और 70 अज्ञात शामिल है।

माल के मालिक शाहजहां ने हसनगंज थाना पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया और हसनगंज पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा था।
बता दे कि हसनगंज पुलिस ने बीते दिनों में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी थी। थाना क्षेत्र के हरखा गांव समीप बबेया चौक से शराब बंदी को सफल बनाने में हसनगंज पुलिस काफी चौकस है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post লামডিঙ শহরে ইটা ভাটি চারিআ্লীতে ঘটলো ভয়ঙ্কর অগ্নি সংযোগ
1 Next post आलोक वर्मा आज़ाद का पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले विकास भवन परिसर में प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial