May 26, 2026

रामनवमी को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गयी।

Read Time:1 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रामनवमी को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे सुरक्षा बल काफी मुस्तैद है। आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि स्टेशन और रेल छेत्र में यात्रियों की भीड़ को लेकर सुरक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस को 24 घंटे अलग अलग शिफ्ट में प्रतिनियुक्ति स्टेशन पर की गई है। स्टेशन पर संदिग्ध की पहचान को लेकर भी आरपीएफ द्वारा शक होने पर यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ द्वारा राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य सभी लंबी दूरी की ट्रेनों को लगातार चेक किया जा रहा है। कटिहार स्टेशन के एंट्री और एक्जिट गेट पर आर पी एफ के अधिकारी और जवान लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। मौके पर कटिहार आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के सब इंस्पेक्टर आबेदानंद सिंह, बबलू कुमार सहित दर्जनों अधिकारी और जवान स्टेशन पर मौजूद थे।

Previous post 180 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post अंबेदकर स्वतंत्र सेवा संगठन ने वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनायी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial