November 12, 2026

छठ पूजा के तीसरे दिन जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रती ने डूबते हुए अस्पतालगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Read Time:1 Minute, 40 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को कटिहार शहर के विभिन्न छठ घाटों में शाम को डूबते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया।दोपहर के बाद छठ मैया के गीतों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने को लेकर घरों से छठ व्रती अपने परिजन के साथ गीत गाते हुए निकलने लगे और छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।घाट पर जाने से पहले बांस की टोकरी में मौसमी फल, ठेकुआ, कसार, गन्ना और पूजा का सामान के साथ सजाया गया। दोपहर के बाद से छठवर्ती के साथ में उनके परिजन भी संतोषी चौक रेलवे लाइन छठ घाट पहुंचे जहां अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। हजारों की संख्या में छठ व्रती पहुंचे, इस दौरान एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम भी निगरानी रखे हुए थी।कटिहार के संतोषी चौक रेलवे लाइन छठ घाट सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है इसलिए इस दौरान डीएम,एसपी और डीआरएम ने सुरक्षा का खास ध्यान रखा। घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बलों की भी तैनाती रही।

Previous post महंगाई के बीच जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए मसीहा बने मनिहारी के मुख्य पार्षद, छठव्रतियों को निजी कोष से साड़ी और नारियल किया वितरित ।
Next post मनिहारी के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, छठव्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial