बछड़े के चारे को लेकर हुई कहा सुनी में चली लाठी डंडे, एक की मौत, पांच घायल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड के कांटाकोष बाबुपुर वार्ड नंबर 1 में शनिवार की देर शाम आपसी रंजिश में भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में लाठी डंडे चलने से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों का मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां मौजूद डॉक्टर राकेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल अबू ताहिर को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की घायल पत्नी मुस्लिमा खातून ने बताया कि बछड़े द्वारा चारा खाने को लेकर हुई मामूली बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मृतक के घायल बेटे सद्दाम ने आरोप लगाया कि उसके बड़े चाचा बदरुद्दीन ने लाठी से वार कर उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया। उधर झगड़े में घायल बदरुद्दीन और उनकी बेटी तंजीरा और पिंकी का भी अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक अबू ताहिर की पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, रामरतन कुमार, उमेश कुमार सिंह, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और एएसआई अरुण कुमार अस्पताल पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। घायल बदरुद्दीन को पुलिस अपनी अभी रक्षा में रख बेहतर इलाज की तैयारी कर रही थी। सूचना लिखे जाने तक पंचायत के मुखिया धोनी, पंसस शेख इंतजार,सरपंच मोनु व्यास और समाजसेवी मोहम्मद गुड्डू अस्पताल पहुंच चुके थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
