November 12, 2026

बाधित बिजली के बीच छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक; छठव्रती के लिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

Read Time:2 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी स्थित मुख्य गंगा तट पर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मनेश कुमार मिना और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा देर शाम बाधित बिजली के बीच पहुंचे। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।जिलाधिकारी मनेश कुमार मिना ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे लाल निशान वाले बांस के बैरीकेड के भीतर ही स्नान करें और किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन की सहायता ले। प्रशासन ने छठ स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है। इस मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सनत कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका, कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित पुलिस बल मौजूद थे।प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि छठ पर्व पर गंगा तट पर स्नान करने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे, जिससे त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके।

Previous post बछड़े के चारे को लेकर हुई कहा सुनी में चली लाठी डंडे, एक की मौत, पांच घायल
Next post जनता दरबार में 5 मामले का हुआ निष्पादन , 4 नये मामले प्रतिवेदित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial