ग्रामीणों की सूचना पर खनन निरीक्षक पहुंचे मनिहारी, अवैध मिट्टी के तीन ट्रेक्टर जप्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर बिते कई महीनों से ग्रामीण परेशान थें। मंगलवार के ग्रामीणों के अराधना पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन करते हुए मनिहारी के नवाबगंज क्षेत्र में पहुंचकर जिला मुख्यालय से प्रभारी खनन पदाधिकारी सह निरीक्षक मृत्युंजय कुमार झा ने मिट्टी सहित तीन ट्रेक्टर को पकड़ा। चालकों से वैध कागजात नही उपलब्ध होने के उपरांत तीनों ट्रेक्टर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से जब्त कर थाना लाया। खनन निरीक्षक मृत्युंजय कुमार झा ने बताया कि ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की सूचना पर तीनों ट्रेक्टरों से अवैध मिट्टी खनन कर ले जा रहे को जब्त कर कुल रु 82050 /- राजस्व की वसुली के लिए दंडित किया। कहा कि लोगों को मिट्टी की जरूरत होती है।वैध कागजात के जरिए मिट्टी की आपूर्ति करे ताकि सरकार को भी राजस्व प्राप्त हो सके।कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार कारवाई जारी रहेगी। मिट्टी माफियाओं के सवाल पर कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना भी अपेक्षित रहेगी। बहरहाल जिस प्रकार से थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी के अवैध खनन का खेल बदस्तूर जारी है उसमें महज़ तीन ट्रेक्टर पकड़ा जाना ऊंट के मुंह में जिरा ही दिख रहा है। इस अवसर पर अवर पुलिस निरीक्षक संजय यादव मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
