November 14, 2026

श्री आनंदमूर्ति का जन्म 103 वें जन्मोत्सव आनंद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया अखण्ड संकीर्तन,नारायण सेवा, शोभा यात्रा में बडी़ संख्या में लोगों ने लिया भाग

Read Time:5 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

महा सम्भूति श्री श्री आनंदमूर्ति का जन्म 103 वें जन्मोत्सव आनंद पूर्णिमा महोत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम, हर्षोंल्लास वातावरण में मनाया गया। कटिहार शहर स्थित जागृति आनंद प्रचारक संघ आश्रम परिसर में सुबह से भक्ति भाव वातावरण में श्री श्री आनंदमूर्ति जी का तौल्य चित्र स्थापित कर पूजा अर्चना प्रारंभ हुआ। रवि रश्मि ने एवं अलका प्रकाश ने बताया कि आनंद पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर प्रातः 5:00 बजे से 5:35 बजे तक पांचजल, 5:35 बजे से 6:07 बजे तक कीर्तन, 6:07 से 6:10 तक मंगल ध्वनि, जय घोष, दीप प्रज्वलन, 6:10 बजे से 6:35 बजे तक प्रभात संगीत गायन, 635 से 6:50 बजे तक कीर्तन, 6:50 बजे से 7:20 तक सामूहिक साधना, 720 से 7:30 तक आनंदवाणी पाठ, 7:30 बजे प्रसाद वितरण के पश्चात दिनभर अखण्ड संकीर्तन, नारायण सेवा, शोभा यात्रा के साथ-साथ महा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।आनंद मार्ग संघ कटिहार के भूक्ति प्रधान रवि रश्मि ने कहा किश्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्म 1921 में वैशाखी पूर्णिमा के दिन बिहार के जमालपुर में एक साधारण परिवार में हुआ था। परिवार का दायित्व निभाते हुए वे सामाजिक समस्याओं के कारण का विश्लेषण उनके निदान ढूंढने एवं लोगों को योग, साधना आदि की शिक्षा देने में अपना समय देने लगे। सन् 1955 में उन्होंने आनंद मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना की। श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने समझा कि जिस जीवन मूल्य (भौतिकवाद) को वर्तमान मानव अपना रहे हैं वह उनके न शारीरिक व मानसिक और न ही आत्मिक विकास के लिए उपयुक्त है अतः उन्होंने ऐसे समाज की स्थापना का संकल्प लिया, जिसमें हर व्यक्ति को अपना सर्वांगीण विकास करते हुए अपने मानवीय मूल्य को ऊपर उठने का सुयोग प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि हर एक मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है और समाज का कर्तव्य है कि इस अधिकार को ठीक से स्वीकृति दें। वे कहते थे कि कोई भी घृणा योग्य नहीं, किसी को शैतान नहीं कह सकते। मनुष्य तब शैतान या पापी बनता है जब उपयुक्त परिचालन पथ निर्देशन का अभाव होता है और वह अपनी कुप्रवृतियों के कारण बुरा काम कर बैठता है। यदि उनकी इन कुप्रवृतियों को सप्रवृतियों की ओर ले जाया जाए तो वह शैतान नहीं रह जाएगा। हर एक–मनुष्य देव शिशु है इस तत्व को मन में रखकर समाज की हर कर्म पद्धति पर विचार करना उचित होगा। अपराध संहिता या दंड संहिता के विषय में उन्होंने कहा कि मनुष्य को दंड नहीं बल्कि उनका संशोधन करना होगा। उनका कहना था कि सबको एक साथ लेकर चलने में ही समाज की सार्थकता है। यदि कोई यात्रा पथ में पिछड जाये, गंभीर रात की अंधियारी में जब तेज हवा का झोंका उसकी दीप को बुझा दे तो उसे अंधेरे में अकेले छोड़ देने से तो नहीं चलेगा। इस अवसर पर रवि रश्मि,डॉक्टर अभय शंकर बबलू, सूरज नारायण मंडल, मनोज कुमार, सुमन कुमार, शुभम कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, गुरुदेव,सुमित कुमार, निरंजन शर्मा, रीता कुमारी, अलका प्रकाश, नीलम सिंह, ज्योत्सना कुमारी, लक्ष्मी देवी, रेखा कुमारी, सविता देवी, मायावती देवी, अंजना सिंह, निवेदिता कुमारी, केशव कुमार, अनुराधा कुमारी, विनोद कुमार, विनोद कुमार सिंह, नंद गोपाल मंडल, मुकेश कुमार, मोहन शर्मा, आनंद कुणाल कुमार ,सीमा रंजन, कृष्णदेव मंडल, अशोक कुमार भगत निशु कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग भाग लिया।

Previous post जिलाधिकारी के निर्देश पर सीमांकन करने गई मनिहारी प्रशासन पहुंची दियारा, चुनावी व्यस्तता को लेकर साहिबगंज प्रशासन नही पहुंची
Next post रोशना पुलिस ने 744लीटर के साथ शराब तस्कर को धर दबोचा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial