September 23, 2026

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई

Read Time:1 Minute, 9 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को गर्भवती महिलाओं की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर प्रसव पूर्व एएनसी जांच की गयी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरी चिकित्सा परामर्श भी दी गयी। जिसमें रहन-सहन साफ-सफाई खान-पान गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां सहित कई अन्य चिकित्सकीय परामर्श शामिल रहे। ताकि सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिल सके और मातृ-शिशु मृत्यु दर पर विराम सुनिश्चित हो सके। इस शिविर को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरसी ठाकुर एवं स्वास्थ्य आएएनएम के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Previous post प्राणपुर विधायक ने छठ घाट एवं चबूतरा का किया शिलान्यास
Next post हसनगंज थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial