प्राणपुर विधायक ने छठ घाट एवं चबूतरा का किया शिलान्यास
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर )
प्राणपुर विधानसभा के भाजपा विधायक निशा सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत शाहनगर संथाली टोला में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 14 लाख 98 हजार रूपये की लागत से छठ घाट का विधिवत शिलान्यास किया,वही ओर केवाला पंचायत के रामचंद्रपुर गांव के बेगी पोखर में मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना अंतर्गत 7 लाख 49 हजार 500 रूपये की लागत से छतदार चबूतरा का निर्माण कार्य शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के उपरांत विधायक सिंह ने केलाबाड़ी पंचायत की इमामनगर शिव मंदिर टोला में हो रहे पुल का जायजा लिया। वहीं उन्होंने विभागीय की एसडीओ एवं जेई को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने को लेकर शक्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बताने वाले ठेकेदारी व अधिकारीयों को बक्सा नहीं जाएगा।इस दौरान विधायक सिंह ने कहां की विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिसे लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा मिल रही है। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास, उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह, सुभाष भगत, परिमल कुमार मंडल, अनिल यादव, निपम उपाध्याय, चंद गुप्ता, निर्मल यादव, उमेश यादव,पप्पू यादव, ब्रह्मदेव मंडल, गिरधारी मंडल, सुफल सोरेन सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
