November 14, 2026

राजनीतिक दलों के पोस्टरों पर चला अनुमंडल प्रशासन का लाठी

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

चुनाव के घोषणा होने के 24 घंटे बाद अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार ने टीम गठित कर राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर हटाना शुरू कर दिए। रविवार को बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर आठ में मनरेगा भवन में लगे राजनीतिक पोस्टर हटाने में जुट गए। बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर आचार संहिता लगते सभी राजनीतिक दलों को पोस्टर, बैनर, झंडा हटाने का निर्देश दिया गया है। इसी निर्देश के तहत ये कार्रवाई हो रही है। आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।

Previous post आरसीसी पुल के बगल से निर्माणधीन आरसीसी पुल के बगल से डायवर्सन नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश।
Next post विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल बाईक जप्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial