May 31, 2026

मनिहारी नगरपंचायत वार्ड 14 में बाढ़ राहत राशि को लेकर आक्रोश, सूची में नाम होने पर भी वंचित पीड़ित

Read Time:1 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगरपंचायत के वार्ड संख्या 14 के कई बाढ़ पीड़ितों को अब तक आपदा अनुग्रह राहत राशि नहीं मिल सकी है। पीड़ितों का कहना है कि सूची में एक्सेप्ट दिखने के बावजूद उनके खाते में पैसा नहीं आया। वहीं कई ऐसे लोगों को राशि मिल गई है जिनके घरों में बाढ़ का पानी तक प्रवेश नहीं किया। इस गड़बड़ी पर पीड़ितों ने वार्ड पार्षद पर मनमानी का आरोप लगाया।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व उपमुख्य पार्षद सहदेव यादव ने कहा कि उनके द्वारा तैयार की गई वास्तविक पीड़ितों की सूची अंचल कार्यालय ने नजरअंदाज कर दी और पुराने सूची के आधार पर भुगतान कर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वास्तविक पीड़ितों को जल्द राहत दिलाने का प्रयास जारी है।इनमें नशीमा पति बाबूल, चांद, शहाना, तैयब, हदिश, सियाकत, महबूब, रहमान, शमशाद, हलिम, सोजिद, आसिम सहित दर्जनों पीड़ित अपनी मांग पर अड़े हैं।

Previous post प्राथमिक विद्यालय बड़हुआं के छात्र-छात्राओं को बैग किताब एवं कॉपी किया वितरण
Next post मनिहारी पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial