November 9, 2026

प्राथमिक विद्यालय बड़हुआं के छात्र-छात्राओं को बैग किताब एवं कॉपी किया वितरण

Read Time:2 Minute, 33 Second

विद्यालय में सभी छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं : पम्मी कुमारी ।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

कदवा प्रखंड के सागरथ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बड़हुआं के छात्र-छात्राओं को बैग,किताब एवं कॉपी वितरण किया गया। छात्र-छात्राएं किताब, कॉपी,पेंसिल,कलर एवं बैग प्राप्त कर काफी खुश दिखे। विद्यालय परिसर में एक सादा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पम्मी कुमारी ने किया। संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक अब्दुल वाहिद अंसारी ने किया। प्रधानाध्यापिका पम्मी कुमारी ने विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले 116 छात्राओं को पाठ्य पुस्तक, कॉपी, पेंसिल, कलर एवं बैग का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापिका पम्मी कुमारी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक अब्दुल वाहिद अंसारी ने बताया कि वर्ग 01 के 20, वर्ग 2 के 38, वर्ग 3 के 24, वर्ग 4 के 16, वर्ग 5 के 18, छात्र-छात्राओं को बैग, पाठ्य पुस्तक, कॉपी कलम, पेंसिल,कलर, ड्राइंग बुक,ज्योमेट्री बॉक्स दिया गया। प्रधानाध्यापिका पम्मी कुमारी ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने के लिए कृत संकल्पित हूं। विद्यालय में सभी छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं और अनुशासन के तहत विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। इस कार्य में सहयोग विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावक के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी कर रही हैं। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, रंजन कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next post मनिहारी नगरपंचायत वार्ड 14 में बाढ़ राहत राशि को लेकर आक्रोश, सूची में नाम होने पर भी वंचित पीड़ित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial