May 26, 2026

मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के सभी पंचायतों में ईद-उल-फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नवाबगंज ईदगाह में आलिम कारी अख्तर हालीमी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयाँ दी। कारी अख्तर हालीमी ने अपने संबोधन में भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। ईदगाह कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

Previous post परंपरागत तरीके व हर्षौल्लास से मनी ईदगले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद
Next post मैट्रिक में अव्वल अंक से अंकित उत्तीर्ण होने पर गांव में किया अभिनंदन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial