July 27, 2026

शास्त्री पब्लिक स्कूल कोशकीपुर में वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 55 Second

आमिर रेजा (अररिया)

अररिया प्रखंड अंतर्गत कोशकीपुर गांव में शास्त्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की बच्ची के द्वारा अतिथि का स्वागत गान के साथ शुरु किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफ़ेसर मोजिब साहेब विशिष्ट अतिथि प्रमुख अब्दुल हन्नान गांव के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी दिया गया स्कूल टॉपर को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया।और सभी शिक्षक ,शिक्षिका को भी सम्मानित किया गया स्कूल के डायरेक्टर के द्वारा ।छोटे छोटे बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जैसे भाषण, नात, शायरी, ड्रामा अनोखे अंदाज में पेश किया काफ़ी लोगों की भीड़ उमरी वही मंच संचालन मौलाना रेहान नदवी ने बखूबी निभाया। स्कूल के डायरेक्टर अरशद आलम ने बताया कि आज के दौर में शिक्षा बहुत जरुरी है शिक्षा के बगैर कुछ नही कर सकते हैं अभिभावक से अपील करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षा ज़रूर दे क्योंकी बैगर शिक्षा के कोई काम सफ़ल नही हो सकता है बल्कि अधूरी रह जाती है। वही स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने धन्यवाद ज्ञापित किया सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया ।

Previous post भुमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन तीन मामला निष्पादित।
Next post फलका के 40 अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री किया वितरित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial