फलका के 40 अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री किया वितरित ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
फलका प्रखंड के भरसिया पंचायत के जामु टोला गांव मे हुई आगलगी मे अपना सबकुछ गँवा चुके 40 परिवारों के बीच राहत सामग्री लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहारबके सदस्यागण पहुंचे। वितरण करते हुए सोसाइटी के कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से नुक्सान से बचा जा सकता है। उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा से प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करती आयी है। सचिव् संतोष गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही कि इसका सबसे बड़ा कारण मकई का डंथल है जिसे लोग घर मे जलावन या मवेशिंका चारा हेतु रखते है जो अति ज्वलंशील होती है, जरूरत हैबिसे घर से बाहर खुला जगह मे रखें। उन्होने कहा कि कल छिताबारी के तान्ति तोला मे अगलगी की घटना मे 7 परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया था संस्था ने वहां भी राहत सामग्री का वितरन किया। आज खबर मिलते ही रेडक्रोस कटिहार की टीम ने घटनास्थल पर पहुचकर राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौकें पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर राम प्रकाश महतो ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई से बचाया हुआ एवं संजोया हुआ सामान सब स्वाहा हो गया, उन्होंने हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया एवं रेडक्रॉस सदस्यों का साधुवाद दिया। इस मौके पर मुखिया भारती कुमारी, प्रतिनिधि गौतम मलाकार, बिमल मलाकार, मंजीत यादव, वार्ड सदस्य सज्जाद आलम, ताफलील अहमद, सऊद आलम आदि उपस्थित थे सबों ने रेडक्रोस को साधुवाद दिया।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
