May 25, 2026

कोसी पूल पर टेंपो पलटा दो लोगों को लगीं चोट।

Read Time:1 Minute, 36 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सङक कोसी पुल पर एक टेंपो चालक द्वारा ट्राई साइकिल दिव्यांग व्यक्ति को बचाने के प्रयास में पलट गई । जिससे टेंपो पर सवार एक महिला तथा दो पुरुष घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक टेंपो कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रही थी कि कोसी पुल पर एक ट्राई साइकिल को बचाने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टेंपो पर सवार अंजली देवी उम्र 18 वर्ष, पति अजीत सिंह घर नवगछिया, अमर यादव 35 वर्ष ,घर लौवा लगाम , जिला मधेपुरा, मोहम्मद शाहनवाज उम्र 22 वर्ष घर पुरैनी, जिला मधेपुरा निवासी को कटिहार सदर डीएसपी 2 धर्मेंद्र कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल को कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां डॉक्टर के द्वारा तीनों घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें मोहम्मद शाहनवाज एवं अंजली देवी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया । तथा एक का प्राथमिक उपचार किया गया पुलिस ने टेंपो को जप्त कर थाना लाया।

Previous post मनिहारी थाना का वार्षिक निरीक्षण: एसपी ने दिए CCTNS में सुधार के निर्देश
Next post इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आईपीएल के तर्ज पर केपीएल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial