November 14, 2026

मनिहारी के पीर मजार पर सालाना ऊर्स का आयोजन आज

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के पीर मजार पर आयोजित उर्स को लेकर विधि व्यवस्था का जायजा लेने मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में डीएसपी मनोज कुमार , नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ० रणधीर लाल , सीओ निहारिका, थाना अध्यक्ष पंकज आनंद पीर मजार पहुंचे। पदाधिकारियों ने उर्स कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिये।बैठक में एसडीओ एवं डीएसपी ने मुख्य रूप से आदर्श अचार संहिता का पालन करते हुए शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। 5 मई को संध्या सायं 7 बजे प्रशासनिक चादरपोशी का वक्त मुकर्रर किया गया है, जिसमें मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर जलसा आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस अवसर पर साजिद, शेरू,रजि इमाम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Previous post मनिहारी थाना परिसर में जप्त शराब का विनीष्टकरण किया गया
Next post मनिहारी के दर्जनों गाँव में 2 दिन नहीं रहेगी बिजली, सुबह 7 बजे से पहले निपटा लें अपना काम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial