November 14, 2026

मनिहारी के दर्जनों गाँव में 2 दिन नहीं रहेगी बिजली, सुबह 7 बजे से पहले निपटा लें अपना काम

Read Time:2 Minute, 37 Second

मनिहारी में लोगो को बिजली से मिलेगी निजात 5 एमवीए के जगह लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर

5 मई से 7 मई तक विद्युत आपूर्ति होगी बाधित, रोटेशन के आधार पर कुछ कुछ घंटो के लिए मिलेगा बिजली

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड में विद्युत की समस्याओं को देखते हुए 33/11 के0 वी0 नवाबगंज पावर सब-स्टेशन में।इन दिनों भीषण गर्मी में निरंतर लोड बढ़ता जा रहा है।लोड को देखते हुए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कम्पनी लिमिटेड ने नवाबगंज पावर सब-स्टेशन में लगा 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर को बदल कर 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढाने हेतु नया पावर ट्रांसफार्मर का लगाया जा रहा है।जिसको लेकर आज दिनांक-05-05-2024 से दिनांक-07.05.2024 तक मनिहारी प्रखण्ड के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को रोटेशन के आधार पर कुछ-कुछ घंटे के लिऐ विद्युत आपूर्ति की जाएगी। वही ट्रांसफार्मर लगने के बाद रविवार को इसे चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी। चार्ज को लेकर भी मनिहारी प्रखंड के इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वही इस 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के लग जाने से लो वोल्टेज,रोटेशन और बार-बार बिजली ड्रीप से आम उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। वही इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता अभिजीत कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के सभी कर्मी पूरे दल-बल के साथ रविवार की सुबह से ही नवाबगंज पावर सब-स्टेशन पहुचेंगे और क्रेन के सहारे नवाबगंज सब-स्टेशन से 5 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर को हटा कर 10 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगने से आम उपभोक्ताओं को कई तरह की समस्या से निजात मिलेगी।

Previous post मनिहारी के पीर मजार पर सालाना ऊर्स का आयोजन आज
Next post जनता दरबार में 9 मामलों का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial