November 14, 2026

सोहार्दपुर्ण माहौल में होली मनाने की अपील और असमाजिक तत्व पर रहेगी पैनी नजर :- थानाध्यक्ष

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई थाना परिसर में रंगो का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने होली पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। वही बैठक में शामिल एसडिपीऔ ने कहा कि हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। बीडीओ हरिओम शरण ने कहा कि पर्व के दौरान आचार संहिता लागू है जिसके अनुपालन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों में सख्ती रहेगी। कहा कि ऐसी कोई परिस्थिति नही बने की प्रशासनिक अधिकारियों को कारवाई करने में मजबुर होना पड़े। सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को अग्रसारित करने से परहेज़ करने की अपिल दी गई। इस दौरान सीओ श्याम सुंदर , जदयु नेता मनोज साह, रोशन अग्रवाल , जदयू प्रखंड अध्यक्ष मामून रशीद, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह , राजद नेता अब्दुल गनी , उपमुख्य पार्षद प्रमोद साह , सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रहेगी: एसडीपीओ
Next post सोशल मीडिया एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर रहेगी पैनी नजर :- एसडीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial