November 14, 2026

हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रहेगी: एसडीपीओ

Read Time:2 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रंगो का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए मनिहारी के थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीपीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ मनोज कुमार ने होली पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। मनोज कुमार ने कहा कि हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान आचार संहिता लागू है जिसके अनुपालन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों में सख्ती रहेगी। कहा कि ऐसी कोई परिस्थिति नही बने की प्रशासनिक अधिकारियों को कारवाई करने में लाचार होना पड़े। सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को अग्रसारित करने से परहेज़ करने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शराबबंदी कानून का शत प्रतिशत पालन आवश्यक है।इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर कुमार लाल, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, रामरतन कुमार, मंटू सिंह, हरिशंकर सिंह, अंजनी कुमार,रामपुकार महतो, जीआरपी प्रभारी जित हेंब्रम, मुख्य पार्षद राजेश कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, पूर्व पार्षद उतम यादव, रामजी यादव,मो जरजीश, बिनोद सिंह, मनोज मंडल, पंकज यादव, पार्षद गुलाब चौधरी,ओम गुप्ता, कुंदन पासवान, आदित्य गुप्ता, रंजीत ठाकुर,करन पोद्दार, शेख साजिद मौजूद थे।

Previous post पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), कटिहार का राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मियों को किया गया पुरस्कृत
Next post सोहार्दपुर्ण माहौल में होली मनाने की अपील और असमाजिक तत्व पर रहेगी पैनी नजर :- थानाध्यक्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial