June 23, 2026

प्राणपुर प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर दिया आवेदन

Read Time:3 Minute, 24 Second

मौहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्रमुख एवं उप प्रमुख पंचायत समिति प्राणपुर के विरुद्ध एक तिहाई पंचायत समिति सदस्यों ने शनिवार को बीडीओ कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु परिशिष्ट क सूचना तमिला हेतु आवेदन दिया। उक्त आवेदन में जिक्र किया गया है कि 1 जनवरी को हम सभी एक तिहाई से अधिक पंचायत समिति सदस्य गण के द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास संबंधी आवेदन पत्र सशरीर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति प्राणपुर के कार्यालय में उपस्थित होकर अविश्वास संबंधी पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राणपुर को प्रमुख को संबंधित मूल प्रति सहित हस्तगत कराई गई। ज्ञात हो कि प्रखंड प्रमुख अपने वेश्म में अनुपस्थित थी। इसके पश्चात अगले तीन दिनों तक उनके कार्यालय वेश्म एवं आवास पर भी मिलने का प्रयास किया गया। लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भी हम सभी पंचायत समिति सदस्य गण के द्वारा प्रमुख को पत्र भेजा गया।पंचायत समिति सदस्यों द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति प्राणपुर सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राणपुर से बैठक की तिथि के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रमुख पंचायत समिति प्राणपुर विगत कुछ दिनों से कार्यालय नहीं आई है। इसलिए पत्र को उनके घर पर नोटिस के रूप में चिपकाकर तमिला कराया गया है। लगातार तीन दिनों तक प्रमुख से मुलाकात नहीं होने पर उप प्रमुख प्राणपुर पंचायत समिति से भी उनके कार्यालय वेश्म एवं उनके घर पर मिलने का प्रयास किया गया। ताकि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु तिथि निर्धारित की जा सके। लेकिन उससे भी मुलाकात नहीं हो पाई। अंततः बाध्य होकर हम सभी निम्न हस्ताक्षर युक्त पंचायत समिति सदस्य गण द्वारा स्वयं निर्णय लेते हुए धारा 44 (3) (1) बिहार पंचायत राज्य अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के आलोक में हम सभी सदस्यों द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2024 समय 11:30 AM को प्रमुख एवं उपप्रमुख प्राणपुर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु परिशिष्ट क में नोटिस तामीला कराने की गुहार लगाई है।

Previous post जनता दरबार में कुल तीन मामलों का निष्पादन।
Next post कुमारीपुर उपमुखिया पर मनमानी का आरोप, अविश्वास का प्रस्ताव बीडीओ को सौंपा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial