कुमारीपुर उपमुखिया पर मनमानी का आरोप, अविश्वास का प्रस्ताव बीडीओ को सौंपा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत के उपमुखिया शेख मुशर्रफ पर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को ले प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार को सौंपा प्रस्तावित सूची ।इससे पहले पंचायत की मुखिया पद्मावती देवी को वार्ड सदस्यों ने प्रस्ताव दे दिया था जिसकी प्रतिलिपि मनिहारी वीडियो को शनिवार को कार्यालय में सौंपा ।आवेदन में उप मुखिया द्वारा पंचायत में मनमाने ढंग से कार्यों का निष्पादन विगत 2 वर्षों से करने व सदस्यों का सम्मान नही करने का आरोप लगाया। बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि विश्वास को लेकर प्रस्तावित सूची आई है जिस पर अग्रतर कार्रवाई अपेक्षित है।इस अवसर पर वार्ड सदस्य रौशन आरा, दिनेश प्रसाद सिंह, दिलचंद साह, फूलो निशा, गणेश पासवान, मेहरून निशा, कन्हैया हांसदा, मुंशी टुडू, पुतुल देवी, और नीज बानो मौजूद थी।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
