अनुमंडल के 25 लाभुकों को मुख्यमंत्री आवासीय योजना की स्वीकृति पत्र दी गई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मुख्य्मंत्री आवास योजना के तहत् जिला प्रशासन के निर्देश पर मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में 35 लाभुक एवं मनिहारी प्रखंड के 41 लाभुकों को आवास योजना की स्वीकृति प्रशासन द्वारा दी गयी । इस अवसर पर आयोजित सभागार में मौजूद मनिहारी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 15 लाभुक एवं अमदाबाद प्रखंड प्रखण्ड के 10 लाभुकों को एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, बीडीओ रणधीर कुमार, अमदाबाद बीडीओ दुर्गेश कुमार, अंचलाधिकारी राजेश रंजन,जिप सदस्य फुलमनी हेंब्रम, मुखिया रामजी यादव द्वारा संयुक्त रूप से स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर मनिहारी एसडीओ कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि अनुमंडल के कुल 76 लाभुकों का मुख्य मंत्री आवास योजना के तहत चयन हुआ जिसमें मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 25 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दी गई। एसडीएम ने कहा कि जल्द लाभुकों को डोंगल के माध्यम से पहली किस्त की राशि खाते में पहुचेगी।कहा कि किस्त पहुंचने के साथ ही सभी लाभुक अपने आवास का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करेंगे।जो लाभुक त्वरित निर्माण कार्य प्रारंभ करेंगे उसे अन्य किस्त भी जल्द मिलेगा और जो भी लाभुक निर्माण कार्य नही करेंगे उन पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कर कार्रवाई किया जायेगा। आवासीय निर्माण की कुल राशि एक लाख बीस हजार निर्धारित है जो चालीस हजार के रूप में तीन किस्तों में मिलेगा।इस निर्माण की समय-सीमा 90 दिन निर्धारित है। बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि पुर्व में जो लोग आवासीय योजना का लाभ लेकर निर्माण कार्य नही किये उनमें लगभग 80 लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस भी दर्ज कर कार्रवाई की गई है और कई की रिकवरी और कुर्की भी की गई। अंत में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि जो लाभुक स-समय निर्माण कार्य पुरा करेंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया राजकुमार मंडल, मुन्ना सिंह, पिंटू यादव, लड्डू खान, पशुपति यादव, मोहम्मद शेरू सहित आवासीय सहायक मौजूद थे।
