May 25, 2026

नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका ने पदभार संभाला, राजेश की बिदाई दी गई ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया।इसी के साथ अंचलाधिकारी से प्रोन्नति लेकर भुमि सुधार उप समाहर्ता बने राजेश रंजन की पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने अश्रुपूर्ण विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और नये अंचलाधिकारी का स्वागत किया। अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जो भी जनमानस से जुड़े कार्य होंगे उसे सफलता पूर्वक निष्पादन करेंगे और जनता दरबार में भूमि विवाद के प्रतिवेदित मामले का सफलतापूर्वक निपटारा करेंगे।इस अवसर पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, डीसीएलआर अशोक कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार सहित जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और मीडियाकर्मी मौजूद थे।

Previous post हसनगंज सीओ के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन ।
Next post अनुमंडल के 25 लाभुकों को मुख्यमंत्री आवासीय योजना की स्वीकृति पत्र दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial