June 25, 2026

मनिहारी में शस्त्र सत्यापन अभियान जारी, अब तक 36 का हुआ भौतिक सत्यापन।

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिलाधिकारी के निर्देश पर मनिहारी में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का सत्यापन थाना परिसर में अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। पहले दिन 12 लोगों के शस्त्रों का सत्यापन हुआ, जबकि मंगलवार को 24 और लोगों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। प्रतिनियुक्त सब इंस्पेक्टर निरज कुमार निराला ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 91 अनुज्ञप्तिधारियों में से अब तक 36 के शस्त्रों का सत्यापन किया जा चुका है। शेष लोगों से अपील की गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर सत्यापन करवा लें।

Previous post भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस सांसद व जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप को कांग्रेसियों ने बताया तथ्यहीन।
Next post मनिहारी पुलिस ने 12 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, बाइक जब्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial