बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार)
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अनुमंडल बारसोई में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता बारसोई की अध्यक्षता में पॉलीटिकल पार्टी के अध्यक्ष के साथ बैठक किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में मुख्य रूप से उन मतदाताओं के सत्यापन पर विशेष चर्चा की गई।जिनका अब तक गणना प्रपत्र (फॉर्म) जमा नहीं हो पाया है। इस क्रम में विधानसभावार शेष मतदाताओं की सूची सभी राजनीतिक दलों को प्रदान की गई। भूमि सुधार उप समाहर्ता ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में सहयोग करें और शेष मतदाताओं का फॉर्म शीघ्र जमा कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है “कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं”।सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध रूप से सत्यापन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह, कदवा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, बलिया बेलोन के मंडल अध्यक्ष हरिपद घोष,प्रभारी विपिन बिहारी साह, चांदपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साह सहित विभिन्न दल के पदाधिकारी ने भी भाग लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने बताया कि निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सब भूमि सुधार उपसमाहर्ता बारसोई के द्वारा विस्तार पूर्वक विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बारे में बताया गया। क्षेत्र में इस तरह से आम लोगों को जानकारी देने के लिए कहा गया। आम लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य करने की बात कही गई। हम सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने इस कार्य में सहयोग देने की बात कही है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
