June 27, 2026

मौसम बदलते ही चोरी की वारदातें तेज,गोदाम में गाड़ी घुसाकर 219 बोरी मक्का चोरी

Read Time:2 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में मौसम के करवट लेते ही चोरों का तांडव शुरू हो गया है। ताज़ा मामला नेशनल हाईवे-31 पर लालमुनी धर्मकांटा के समीप स्थित एग्रो आर्य प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से जुड़ा है, जहां रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गोदाम में रखे 219 बोरी मक्का को वाहन में लादकर फरार हो गए। चोरी की कुल लागत लगभग 3.30 लाख रुपये आंकी जा रही है।कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि रोजाना की तरह रात में गोदाम को सुरक्षित तरीके से बंद किया गया था, गॉड भी नियुक्त थे मगर रात के लगभग 11:00 बजे बगल के बिल्डिंग में जाकर सोया था। जिसमें सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा गया तो पूरा गोदाम अस्त-व्यस्त था और मक्का की बोरी गायब थी। तुरंत इसकी सूचना कुर्सेला थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं,कंपनी के कर्मचारी की ओर से थाना में आवेदन दे दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आने वाले ठंड और कुहासा को देखते हुए कुर्सेला पुलिस से गश्ती बढ़ाने और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Previous post मेघु टोला में बाबा भोलेनाथ मंदिर निर्माण हेतु भव्य कलश यात्रा सम्पन्न।
Next post 46 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial