June 27, 2026

46 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग

Read Time:2 Minute, 35 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत अन्तर्गत सिक्कट बोरोपार मुशहरी टोला स्थित विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा 46 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ग्रामीण चंदन कुमार, रामु, ऋषि, योगेंद्र सिंह, रामललित मंडल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह नियम-कानून को दरकिनार कर कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में ठेकेदार मनमाने तरीके से मिट्टी मिली गिट्टी और घटिया गुणवत्ता वाले सीमेंट-बालू का उपयोग कर छत की ढलाई करवा रहा है। इससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में दो नंबर और तीन नंबर ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं, स्थल पर किसी प्रकार का सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे यह पता चल सके कि किस योजना के तहत कितनी राशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह पारदर्शिता के नियमों का सीधा उल्लंघन है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यालय भवन भविष्‍य में बच्चों के लिए सुरक्षित हो सके इस संबंध में विभाग के अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Previous post मौसम बदलते ही चोरी की वारदातें तेज,गोदाम में गाड़ी घुसाकर 219 बोरी मक्का चोरी
Next post चार माह बाद फिर चली फेरी, मनिहारी–साहिबगंज मार्ग पर यात्रियों में खुशी की लहर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial