November 10, 2026

कटिहार में न्यायिक पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित मध्यस्थों की बैठक आयोजित ।

Read Time:2 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सर्वोच्च न्यायलय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नयी दिल्ली के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह के अध्यक्षता में न्याय सदन, व्यव्हार न्यायालय कटिहार परिसर में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं प्रशिक्षित मध्यस्थों की बैठक आहूत की गयी। जिसमे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित अभियान के तहत सभी सभी न्यायिक पदाधिकारीगण को मध्यस्थता हेतु अधिक से अधिक वादों को मध्यस्थता केंद्र कटिहार में भेजने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रणवीर सिंह के द्वारा वादों के निष्पादन हेतु मध्यस्थता को सबसे बेहतर विकल्प बताया गया। साथ ही प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायलय, कटिहार श्री मति धृति जसलीन शर्मा द्वारा सभी प्रशिक्षित मध्यस्थों को इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता हेतु वादों को समय सीमा के भीतर समाधान कर प्रतिवेदन सम्बंधित न्यायलय को भेजने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान सभी प्रशिक्षित मध्यस्थों को प्रमाण पात्र वितरित किया गया तथा अभियान से सम्बंधित एसओपी की प्रति भी हस्तगत कराया गया l यह अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जायेगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार कमलेश सिंह देऊ ने कहा कि इस अभियान के तहत कटिहार के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में मध्यस्थता के प्रचार-प्रसार हेतु विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जायेगा l

Previous post नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा फेसिलिटेटर संघ का धरना, सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग
Next post मतदाता सूची पुनर्रीक्षण के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद, मनिहारी में दिखा मिलाजुला असर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial